Friday, November 14, 2014

इंडोनेशिया मेरी नज़र से ............. Indonesia As I "See"

The Dieng Plateau "Telaga Warna "  The Colorful Lake 
इंडोनेशिया लगभग 17508 द्वीपों का द्वीप समूह है | यहाँ की अनूठी व समृद्ध संस्कृति मेरे इंडोनेशिया प्रवास के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रही| रामायण व महाभारत की संस्कृति इंडोनेशियावासियों के जीवन में ताने - बाने की तरह बुनी है |प्रत्येक इंडोनेशिया वासी यह कहने में गौरान्वित महसूस करता है कि " इस्लाम हमारा धर्म है , रामायण हमारी संस्कृति " | विश्व का विशालतम इस्लाम-बहुल अनुयायी प्रजातांत्रिक राष्ट्र इंडोनेशिया आज भी अपने पूर्वजों की हिंदू विरासत व संस्कृति सॅंजो कर रखे हुए है और विश्व के समक्ष यह उदाहरण प्रस्तुत करने में सक्षम है कि पूर्वजों की सांस्कृतिक धरोहर किसी धर्म पर निर्भर नहीं ब्लिक राष्ट का गौरव  है |

संस्कृति के अलावा इंडोनेशियाई भाषा भी अत्यंत रोचक है | इसमें प्राचीन भारतीय भाषा "संस्कृत" के शब्दों का अनूठा मिश्रण है जो आजकल भारतीय बोलचाल की हिन्दी भाषा में विलुप्त-प्राय: है | जैसे - इंडोनेशियाई भाषा में पति को स्वामी  Suami व पत्नी को स्त्री Istri कहते हैं |

" इंडोनेशिया मेरी नज़र से ..... " के माध्यम से मेरा एक प्रयास इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आपके साथ साझा करने का ....

1 comment: