Showing posts with label Hindu Candi / Temples / Pura. Show all posts
Showing posts with label Hindu Candi / Temples / Pura. Show all posts

Friday, November 21, 2014

" देवी ( DEWI ) " ........... स्त्री शक्ति का प्रतीक Symbol of Feminine Strength


  नोवोटल   होटल - सोलो , सुराकार्ता , मध्य जावा , इंडोनेशिया  
भारत की तरह इंडोनेशिया में भी "देवी ( DEWI )" स्त्री शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इंडोनेशियाई संस्कृति में महिलाओं के नाम  के आगे " देवी ( DEWI )" या  अन्त  में " देवी (DEWI )" लगाना अत्यधिक प्रचलित है चाहें वह किसी भी धर्म की अनुयायी हो। रामायण व महाभारत के चरित्रों पर आधारित नाम रखना आज भी यहाँ की संस्कृति  में उत्तम नाम माने जाते  हैं ।  

देवी की इस अद्धितीय प्रतिमा की तस्वीर मैंने नोवोटल  होटल  - सोलो, सुराकार्ता, मध्य जावा , इंडोनेशिया (Solo , Surakarta ,Central Java, Indonesia) में अपने ठहरने के दौरान उतारी। पत्थर में  तराशी  देवी की प्रतिमा एकदम  जीवन्त लग रही थी। मैंने उत्सुकता वश होटल के कर्मचारियों से देवी का इंडोनेशियाई नाम पता करने की  कोशिश की लेकिन असफल रही परन्तु उनकी आँखों में  आयी चमक मुझे यह अहसास जताने  के लिए पर्याप्त थी की इस प्रतिमा के स्वामित्व पर वह सब कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। 


Saturday, November 15, 2014

इंडोनेशिया में गणेश...... एक संस्कृति ( Ganesh .... A Culture in Indonesia)

आलम इंडा (Alam Indah) होटल, सेतीया बुडी मार्ग (Setia Budi Street) नं  12  ,  समारांग  शहर  (Semarang City) मध्य जावा (Central Java),   इंडोनेशिया के प्रवेश मार्ग पर स्थित गणेश जी की प्रतिमा

आश्चर्यजनकरूप से प्रभु गणेश इंडोनेशिया में सर्वत्र विराजमान दिखते हैं - चौराहों पर, होटल, रेस्तराँ, दुकान के बाहर, बाज़ारों, सरकारी प्रतिष्ठानो, संस्थाओँ, हवाई अड्डो, विश्व-विद्यालयों  एवम् चिड़िया-घरों में, यहाँ तक की बार के प्रवेश द्वार पर भी | 

गणेश जी के इन्ही इंडोनेशियाई रूपों को कैमरे में क़ैद कर अपनी आगामी पोस्टों में आपके समक्ष प्रस्तुत करने का मेरा प्रयास रहेगा |

गणेश जी की यह सुन्दर  प्रतिमा समारांग शहर (Semarang City) मध्य जावा (Central Java) इंडोनेशिया में आलम इंडा (Alam Indah) होटल , सेतीया बुडी मार्ग (Setia Budi Street)नं. 12 के प्रवेश मार्ग पर स्थित है | यह बहुत ही Panoramic  (नयनाभिराम) जगह है जहाँ से वैली का पूर्ण नज़ारा दर्शनीय है ख़ासकर रात्रि के दौरान |

गणेश जी का यह इंडोनेशियाई  रूप प्रचलित विशुद्ध भारतीय  स्वरूप से विपरीत व भिन्न है | यहाँ पर खोपड़ियों ( कपाल )  का अलंकरण के रूप में प्रयोग किया गया है तथा गणेश जो को खोपड़ी के गहनें पहने दर्शाया गया है |

जवनीस अवधारणा व मान्यता के अनुसार शिव भगवान ने भैरव के अवतार में खोपड़ियों की माला पहनी थी फलतः शिव पुत्र गणेश को भी खोपड़ी के गहनों से अलंकृत किया जाता है |